Uncategorized

श्रीराम नाम महायज्ञ  का निकला भव्य कलश शोभायात्राPipraich

  नगर के संकटमोचन हनुमान मंदिर पिपराइच निकट रेलवे ढाला में आयोजित होने वाले परंपरागत श्रीराम नाम महायज्ञ का शुभारंभ वृहस्पतिवार को विशाल कलश शोभा यात्रा से हुआ । इस शोभा यात्रा में नगर , क्षेत्रीय  गांव के गणमान्य सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओ की अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी ।
     यज्ञाचार्य  पं० राजेश पाण्डेय ने पहले वैदिक मंत्रोचार के साथ  पूजन कराया ।गौरी गणेश आदि देवी देवताओं सहित, कन्या  कलश, आदि का षोडसोपचार पूजन कराया  । इसके बाद विशाल जन समूह ,वाहन के समूह साथ शुरू हुआ कलश शोभा यात्रा ।
 यज्ञ स्थल से करीब  पांच सौ एक कन्याओं ने पंक्ति बद्ध होकर  कलश लेकर चुंगी तिराहा, भटहट रोड, मुख्य बाजार होते हुए मोटे शिव मंदिर पहुंची । पूजन के बाद कलश भरा गया। राम दरबार , बजरंग बली आदि झांकी का नगर वासियों ने जोरदार स्वागत किया। स्टेशन रोड होते हुए शोभायात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची।
इस बीच उत्साही युवकों, भक्तों के जयघोष तथा महिलाओं के भक्ति मय भजनों से पूरा माहौल राम मय हो गया । जुलूस का नगर में कई जगह जोरदार स्वागत किया गया। 
           इस अवसर पर यज्ञ समिति के अलावा एनसीसी कैडेट्स, पुलिस कर्मी ने सुरक्षा की कमान संभाली थी ।तथा गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button