Uncategorized

बलिया : भीषण आग के चपेट में कई दर्जन घर झुलसे ,

धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज “
(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

सिकंदरपुर तहसील के खेजूरी थाना अन्तर्गत ग्राम अजनेरा में भीषण आग लगने से कई दर्जन घर तबाह हो गए जिसमें झोपड़िया, पशु, इत्यादि जरूरी सामान और जान – माल का भारी नुकसान हो गया है, जानकारी के मुताबिक लगभग 26 घर जलकर राख हो गया हैं इन परिवारों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है आग लगने से घर में रखे हुए कुछ परिवारों के बच्चों के हाईस्कूल और इंटर के अंक पत्र एवं अन्य जरूरी कागजात भी नष्ट हो गया हैं आग ने इन परिवारों के बच्चों का भविष्व भी छीन लिया हैं, अभी तक आग लगने का कोई कारण स्पष्ट नही हो पाया है , ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड बलिया को एवम अन्य हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी गई थी लेकिन दुर्भाग्य से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के आते – आते कई दर्जन परिवार तबाह हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button