बलिया : लीलकर गांव में आग लगने से 20 बीघा गेंहू व तीन बीघा से अधिक सागौन का बगीचा नष्ट,
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

सिकंदरपुर थाना अन्तर्गत लीलकर गांव में बुधवार को बिजली की चिंगारी से लगी आग में आधा दर्जन किसानों की करीब 25 बीघा क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।साथ ही एक किसान सोमेंद्र कुमार राय के साढ़े तीन बीघा क्षेत्रफल के बगीचे में खड़े करीब दो हजार सागौन के पेड़ आग की चपेट में आकर क्षतिग्रत हो गए ।यदि गांव वालों ने ततपरता से आग पर काबू नही पाया होता तो क्षति काफी अधिक हुई होती।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लीलकर गांव में बुधवार को दोपहर में बिजली की चिंगारी से आग लग गयी।इस दौरान तेज हवा बहने के कारण आग तेजी से गेहूं के खेतों में फैलती चली गयी जिससे उसमे आग पकड़ लिया और खड़ी गेंहू की फसल धू धू कर जलने लगी। तेज हवा बहने के कारण अगल बगल के करीब आधा दर्जन किसानों के खेतों में भी आग पकड़ लिया, घटना स्थल पर कई घंटो के बाद आग पर काबू पाया गया , क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल द्वारा मौके का निरीक्षण कर विभाग से संभव मदद की आश्वासन दिए हैं।