Uncategorized

निर्वाचन के दौरान पोस्टर बैनर में प्लास्टिक के मिश्रण पर लगाई गई रोक

23 अप्रैल सूचना विभाग कुशीनगर

     उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में बताया  कि आयोग द्वारा पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के हित में निर्वाचन के दौरान तैयार किए जाने वाले पोस्टर, बैनर इत्यादि में प्लास्टिक/ पॉलिथीन एवं इसी प्रकार के अन्य गैर - जैवनिम्नीकरणीय सामग्री का प्रयोग न किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं ।
  उन्होंने समस्त सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं अन्य निर्वाचन प्राधिकारियों, समस्त राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन लड़ने वाली उम्मीदवारों को अवगत कराया है कि आयोग के दिशा निर्देशों का  अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

जी न्यूज कुशीनगर
फरियाद मालिक रिपोर्टर✍️✍️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button