Uncategorized

मानीकला में गैस का गुब्बारा फटने से दो युवक झुलसे

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

जौनपुर, खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कला गांव में गैस से भरे बड़े आकार का गुब्बारा फटने से दो युवक झुलस कर घायल हो गए । उन्हें निजीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है । जहाँ हालत अब खतरे के बाहर बताई जा रही है ।

बताया जाता है कि रियाज के परिवार मे बुधवार को शादी थी । इसके लिए सफाई हो रही थी । घर के एक हालनुमा गोदाम मे गुब्बारा उतार कर रखा हुआ था । गुब्बारे की अधिकतर गैस निकल चुकी थी तथा जमीन पर पड़ा था ।दोपहर में साबिर 18 पुत्र रियाज तथा गांव निवासी दोस्त उमैर 18 पुत्र शफाउल गैस से भरे गुब्बारे से खेल रहे थे। खेलते समय गुब्बारा अचानक फट गया। जिससे गुब्बारे की गैस से दोनों युवक झुलस गए। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है । डाक्टर के अनुसार दोनों युवक लगभग 36 फीसदी झुलसे हैं।

विदित होकि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले एक नेता का प्रचार प्रसार के लिए मानीकला क्षेत्र में गैस से भरा गुब्बारा लगाया गया था। आचार संहिता लगने पर गैस से भरा गुब्बारा उतार कर घर के अंदर रख लिया गया था।

प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि गुब्बारे के गैस से दो युवक झुलस कर घायल हुए है । उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button