बलिया : आग से बदहाल बलिया,
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव के कुड़िया यादव बस्ती में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग पूरी बस्ती जलकर राख हो गयी, बस्ती में रहने वाले 50 से अधिक परिवारों की सवा सौ झोपड़ियां जल गयी हैं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो टीमें ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी,लेकिन तेज हवा के चलते दो हिस्सों में बंटी बस्ती की सभी झोपड़ियां आग की चपेट में आ गयी तथा सभी झोपड़ियां जल गयी हैं, आग लगते ही बस्ती में कोहराम मच गया तथा रिहायशी बस्ती के लोग घर से जान बचाकर भाग गये,झोपड़ियों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया है,कुछ लोगों के पक्के घर में भी रखा सामान जलकर राख हो गया है, सुभाष यादव की बाइक जल गयी हैं, बस्ती के ददन यादव व सुभाष यादव के घर पिछली रात ही शादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था,घटना में ग्रामीणों का लाखों रूपया का नुक़सान हुआ है, कटाई व मढ़ाई के बाद घरों में रखा गेहूं, सरसों आदि अनाज भी जलकर राख हो गया है, आग से बाइक, साइकिल, बिस्तर, भूसा, अनाज, आदि का भारी नुकसान हुआ है।