Uncategorized

जीएम ने खेत में चलाया कुदाल और विकलांग किसान को किया सम्मानित

PIPRAICH पिपराइच चीनी मिल के जीएम अरविंद कुमार लगातार इस खड़ी धूप और लू में जा रहे है और गन्ना सर्वे चेकिंग का निरीक्षण कर रहे हैं आज चीनी मिल कीजिए अरविंद कुमार निरीक्षण पर निकले थे तभी चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम हेमछपार में उन्होंने देखा कि एक आदमी जिसका एक हाथ ही नही है और वह अपने खेत में कुदाल से गन्ना पर मिट्टी चढ़ा रहा था उन्होंने गाड़ी रोककर उतरकर उसके साथ गन्ना में मिट्टी चढ़ाया और उसको मेडल और गमछा देकर सम्मानित किया और कहा कि अगर आदमी ठान ले तो कोई भी कार्य उसके लिए बढ़ा या छोटा नहीं होता है
प्राप्त सूचना के अनुसार हेमछापर निवासी मदन सिंह का एक हाथ नही है और वह लगातार बीस सालों से गन्ना की खेती करते है और उसमे एक हाथ से ही खाद,पानी ,मिट्टी चढ़ना,आदि कार्य एक हाथ से ही करते है आज चीनी मिल के जीएम अरविंद कुमार सर्वे चेकिंग पर जा रहे थे तभी अचानक उनकी नजर मदन सिंह पर पड़ी तो जीएम ने गाड़ी रोक कर किसान के साथ खेत में गुड़ाई कर किसान उत्साहवर्धन कराया
अरविंद कुमार ने किसान मदन सिंह का तारीफ करते हुए मेडल और गमछा दे कर सम्मानित किया वही इस अवसर पर सीसीएम जगतराज, सचितानन्द सिंह, नीरज यादव आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button