Uncategorized

इस बार मोदी नाम का तूफान चल रहा है : केशव मौर्या

जौनपुर। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में जौनपुर लोकसभा और मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियो की संयुक्त नामांकन सभा को संबोधित किया, उन्होंने सभा मे मौजूद लोगों से दोनो प्रत्याशियो को भारी मतों से जिताने की अपील किया।

      उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पूरे दावे के साथ कहाकि जौनपुर मछलीशहर समेत प्रदेश की 80 सीटें बीजेपी जीत रही तथा देश की 400 सीटें जीतकर एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। 2014 में मोदी जी की हवा थी 2019 में अंधी थी इस बार मोदी जिनके नाम का तूफ़ान चल रहा है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के सवाल पर कहाकि उनका घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की तरफ जा रही है पिछडो का आरक्षण मुसलमानों को देने जा रही है। ये संविधान का अपमान है बाबा साहब अंबेडकर का अपमान है और ओबीसी के आरक्षण पर डांका डालने का काम कर रही है। 

                      प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सोमवार को जौनपुर में बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह और मछली शहर (सुरक्षित) के प्रत्याशी एवं सांसद बीपी सरोज के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के जिन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, चार जून के बाद ऐसे 3 करोड लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक देश, एक चुनाव की पहल की, इसके साथ ही सबके लिए एक कानून हो समान नागरिकता कानून लाने के लिए 400 पार चाहिए। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की प्रशंसा करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि पाक के कब्जे वाला कश्मीर भारत का अखंड हिस्सा है और हमारी सरकार जब तक वहां तिरंगा नहीं फहरा लेती तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

                         उन्होंने कहा कि भारत पर आज दुनिया की नजर है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता हैं, इसलिए भारत का दुनिया में डंका बज रहा है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह वही भारत है जो कांग्रेस के नेतृत्व में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सका, 10 साल मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान से तीसरी बार मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही तीसरे स्थान पर अर्थव्यवस्था होगी।

                          उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में ताबड़तोड़ विकास करके प्रदेश की एक नई छवि को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है, तभी तो आज जन-जन को सिर्फ मोदी जी की गारंटी पर भरोसा है, इसलिए कमल के फूल के बटन को दबाकर मोदी जी की गारंटी को हर गरीब तक पहुंचाने में मदद कीजिए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सारे भ्रष्टाचारी नाराज हो गए भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया । 

                     श्री मौर्य ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश में 2047 तक भारत सरकार रहेगी। लोकसभा चुनाव 2024 को महाभारत युद्ध की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ 20 फ़ीसदी तो दूसरी तरफ 80 प्रतिशत लोग हैं और इस 100 प्रतिशत में से 80 फ़ीसदी हमारा बकिया और 20 फ़ीसदी में बंटवारा उसमें भी हमारा है। उन्होंने कहा कि आज माफिया और गुंडा प्रदेश छोड़कर चले गए कुछ जेल में हैं। उन्होंने कहा कि जब भ्रष्टाचारियों और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो विपक्षी बौखला जाते हैं उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश सरकार में सुशासन एवं कानून व्यवस्था की गारंटी है।

                             इस अवसर पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, मछली शहर के प्रत्याशी एवं सांसद बीपी सरोज, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button