Uncategorized
*बलिया न्यूज – अनियंत्रित कार के खंभे से टकराने से कार चालक की मौके पर मौत।*
गड़वार – पचखोरा मार्ग पर अनियंत्रित कार के बिजली के खंभे से टकराने से चालक की मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रदीप मिश्रा पुत्र भोला नाथ मिश्रा (38वर्ष) निवासी मशहा सुखपुरा जिला बलिया अपनी कार से जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार रंजीत 20 वर्ष, सोनू 22 वर्ष निवासी पकवाइनर को टक्कर मार कर भागते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे में टकराकर नहर में पलट गई। गति तेज होने के कारण कार चालक की मौके पर मौत हो गई। आस पास के लोगो के सहयोग से उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
संवाददाता
डॉ. नीतीश यादव
जी न्यूज बलिया
