बलिया : बृजेश सिंह हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार,
धनेन्द्र प्रताप तिवारी “पंकज”
( जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील अंर्तगत खेजुरी थाना के शहरपालिया ( खड़सरा) निवासी बृजेश सिंह पुत्र परमात्मा सिंह को दिनांक – 02 मई 2024 , दिन – बृहस्पतिवार को खेजुरी निवासी द्वारा फोन कर बुलाकर लाठी दंडे और राड से एक ही परिवार के कई लोगों द्वारा मिलकर बेरहम हत्या कर दी गई है जिसमे पीड़ित बृजेश सिंह के भाई के तहरीर पर 07 लोगो पर नामजद केस दर्ज किया गया है जिसमें से पिता और पुत्र सहित चार लोग जनपद से बाहर भाग रहे रसड़ा रेलवे स्टेशन के पास से बलिया प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपियों की तलास जारी है , सीओ सिकंदरपुर श्री आशीष मिश्रा द्वारा बताया गया है कि फरार चल रहे आरोपियों में से एक आरोपी अपने बहन के गांव ग्राम छितौनी थाना नगरा से गिरफ्तार किया गया है जिसका पहचान विपिन सिंह उर्फ करताल सिंह पुत्र रोहिताश सिंह निवासी बंजाराबारी खेजुरी बताया गया है,और भी बृजेश सिंह हत्याकांड के आरोपियों की तलास जारी है।