Uncategorized

बिजली की चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइन मैन की मौत।

क्षेत्र अंतर्गत पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक संविदा कर्मी लाइन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज पुलिस अग्रिम कार्यवाई में लगी हुई है।
ग्राम सभा बरडांड टोला परसपुर निवासी त्रिभवन मौर्य उम्र करीब 30 वर्ष संविदा कर्मी लाइन मैन के रूप में कार्यरत थे। क्षेत्र अंतर्गत दुबौलिया से मुरादपुर मार्ग पर स्थित एक हाई वोल्टेज करंट के पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही अधिशासी अभियंता चंदेश उपाध्याय जेई बृजमनगंज मनिंदर प्रताप सिंह सहित स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया लाइन मैन त्रिभवन मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अग्रिम कार्यवाई में लगी हुई है। रिपोर्टर बिनोद कुमार यादव लेहड़ा बाजार बुजमनगज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button