Uncategorized

कट्टे के नोक पर मुकदमा उठाने के लिए अधिवक्ता क़ो मिली जान माल की दी धमकी

बार संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओ ने थाने में दी तहरीर, कार्यवाही की मांग
कसया, कुशीनगर। मुकदमा उठाने के लिए कट्टे की नोक पर गुंडों द्वारा एक अधिवक्ता क़ो जान से मारने की दी गयी धमकी l मिली जानकारी अनुसार बुधवार क़ो दीवानी न्यायालय कसया सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक के नेतृत्व में अधिवक्ताओ का एक समूह पीड़ित अधिवक्ता तौसिफ अहमद के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दिए l दिए गए तहरीर में कहा गया हैं कि अधिवक्ता तौसिफ अहमद पुत्र समीउल्लाह अंसारी निवासी वार्ड न.15 वीर सावरकर नगर ( सबया) कसया जनपद कुशीनगर के साथ 19 मई 2024 रविवार क़ो हुए घटना के संबंध में मु.अ.सं. 324 /2024 धारा 147,323 , 504,506,420,406 आईपीसी व 3(1) द,3(1) ध, दर्ज हुआ है, जिसको लेकर आलमगीर अंसारी द्वारा अपने कुछ गुंडों अप्पू उर्फ़ कमलेश्वर प्रताप सिंह पुत्र अज्ञात निवासी मुंडेरा, थाना तरकुलवा, जिला देवरिया, जितेंद्र यादव पुत्र अज्ञात व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीते मंगलवार की शाम लगभग 7:30 बजे बस स्टेशन के पास घेर कर कट्टा दिखाते हुए कंपट्टी पर लगाकर दर्ज हुए उक्त मुक़दमे क़ो उठाने की धमकी देते हुए कहे की मुकदमा उठा लो नहीं तो जान से मार देंगे l अधिवक्ता तौसिफ ने कहा है कि प्रार्थी क़ो जान माल की खतरा है l पीड़ित अधिवक्ता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग किया है l इस दौरान संघ के महामंत्री एडवोकेट ज्ञान प्रकाश दुबे , एडवोकेट ओमप्रकाश सिंह, एडवोकेट विपिन तिवारी एडवोकेट अमित मणि त्रिपाठी,अबुशाद सिद्दीक़ी, सादिक अली, अश्विनी सिंह आदि सहित कॉफी संख्या में बार संघ के पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहें l
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button