Uncategorized

मछलीशहर के भाजपा मण्डल अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने पीटा

एक ही दल के दो गुट आपस में भिड़े

मछलीशहर, जौनपुर। वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष को उनके ही समर्थकों ने उनकी बदजुबानी के चलते भाजपा समर्थक मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल उर्फ सोनू के ऊपर थप्पड़ों की बरसात करते हुए नजर आये। जैसा कि सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो के आधार पर देखा गया। सूत्रों की मानें तो उक्त मंडल अध्यक्ष अपनी आदत से मजबूर होकर आए दिन ऐसी हरकतों से सुर्खियों में रहते हैं। भाजपा पदाधिकारी होने का रौब झाड़ते रहते हैं जिसकी इति करते हुए आज उनके ही समर्थकों ने उनके ऊपर जमकर थप्पड़ों की बरसात कर दी। बाद में स्थानीय लोगों के बीच’—बचाव के बाद मामला शांत कराया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button