Uncategorized

कांग्रेस और सपा पर गरजे राजनाथ

इस चुनाव के बाद वन नेशन वन इलेक्शन की होगी व्यवस्था : राजनाथ
रामकोला में चुनावी जनसभा।

G न्यूज़ घुघली साप्ताहिक हिंदी पत्रिका

कुशीनगर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कुछ ही दिनों में समाप्त हो जायेगी जबकि कांग्रेस की हालत धरती पर डायनासोर की तरह है जो विलुप्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि यह लोग जनता को गुमराह कर रहे है कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनेगें तो आरक्षण समाप्त हो जायेगा यह लोग जनता यह नही बता रहे है कि भारत के इतिहास मे पिछडा वर्ग को मान्यता पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया। आईएनडीआई गठबंधन सरकार बनाने के लिए राजनीति करते है और भाजपा विकसित भारत बनाने के लिए राजनीति करती है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को रामकोला नगरपंचायत के जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान मे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री ने कहा कि रामकोला के रहने वाले लोग विदेश में होंगे आप उनसे पूछिएगा भारत के लोगों के प्रति आज के दस साल पहले किस तरह का भाव था, आज वो भाव बदल गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच व संयुक्त राष्ट्र संघ में मुझे विचार व्यक्त करने का मौका पहले भी मिला। उस वक्त मैने देखा था कि हम भारत के लोग विचार व्यक्त करने के लिए जब खड़े होते थे तो हमारी बातों को कोई सुनाता नही था लेकिन आज वह विचार बदल गया,आज जब भारत बोलता है तो दुनिया कान लगाकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। उन्होंने कहा कि दुश्मन देश पाकिस्तान के सांसद भी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट में खड़े होकर हमारा गुणगान करते है,वह भी मानते हैं हम विश्व की महाशक्ति बन रहे लेकिन देश की कांग्रेस और सपा यह मानने को तैयार नही है।
मुस्लिम आरक्षण असंवैधानिक
रक्षामंत्री ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण पुरी तरह से असंवैधानिक है। भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण का इजाज़त नही देता है। हम गरीबी के आधार पर आरक्षण देना चाहते, धर्म के आधार पर नही। भाजपा के अलावा के भी राजनीतिक दल देश की प्रगति नही कर सकता है वह सिर्फ अपना और अपने परिवार के प्रगति के बारे मे सोचते है। मेरा, मेरी पार्टी और प्रधानमंत्री का मानना है कि बार बार चुनाव होना अच्छी बात नही है इस लोकसभा के चुनाव के बाद वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था भारत में कर दिया जायेगा।

अर्थव्यवस्था में भारत पहुचा पाचवे स्थान पर पहुंचा

राजनाथ सिंह ने कहा कि आपको जानकर खुशी होगी कि 8 वर्षों के अंदर पीएम मोदी ने ऐसा कर दिया की देश अर्थव्यवस्था विश्व में 11 वे स्थान से 5 वे स्थान पर आ गई है और 2027 तक यह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं गणित का विद्यार्थी रहा हूं इसलिए इस गणित को समझता हूं वर्ष 2047 तक भारत विकसित देश बनेगा और वर्ष 2070 तक टॉप वन हो जाएगा। श्री सिंह ने कहा पहले देश मे आतंकी हमले होते थे लेकिन अब समय बदल गया हैं पड़ोसी मुल्क भी समझ गया है कि भारत शक्तिशाली राष्ट्र बन गया जो सीमा के इस पार और उस पार भी मार सकता है,भारत के अंदर आपको मालूम है ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे और ब्रह्मोस मिसाइल केवल भारत की रक्षा के लिए नहीं अपने दोस्त देशों के की रक्षा करेगा।
भगवान श्रीराम भव्य महल मे हुए विराजमान
मंदिर के बारे में राजनाथ ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने धर्माचार्यों के मार्गदर्शन में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर दी और अयोध्या की धरती पर मंदिर बनकर खड़ा हो गया,भगवान राम टेंट से अपने भव्य महल में विराजमान हो गए है,राम राज्य आगया है।

हर बेटी के साथ खडी है भाजपा

तीन तलक पर बोलते हुए कहा की हिंदू या मुसलमान बेटी के ऊपर कोई जुल्म होगा तो भाजपा चुप नही बैठेगी। भारतीय जनता पार्टी उस साथ खड़ी रहेगी। तीन तलाक खत्म कर भाजपा ने मुस्लिम बेटियों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है।

पीएम मोदी ने यूक्रेन – रूस युद्ध आठ घंटे रुकवा दिया

राजनाथ सिंह ने आगे कहा की जब यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच हमारे देश के छात्र फंसे थे तो उनके माता-पिता के आह्वान पर हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बार्ताकर 8 घंटे तक युद्ध को रुकवा दिया और 22000 छात्रों को सकुशल अपने देश वापस लाए। उन्होंने पिछली बार से ज्यादा वोट से भाजपा प्रत्याशी विजय दूबे को जिताकर संसद भेजने का अह्वान किया।

योगी ने बदमाशों को एहसास कराया शिमला की ठंड

उत्तर प्रदेश सरकार के काम काज पर बोलते हुए कहा की तपती गर्मी में भी बदमाशों को किसी ने शिमला की ठंड का एहसास कराया तो वह है योगी आदित्यनाथ। लोग कहते है कि इतनी शक्ति की क्या जरूरत है तो मेरी बात सुन लिजिए किसी भी राज्य के विकास की पहली आवश्यकता वहां की कानून व्यवस्था है जिसे योगी जी ठीक किया है।
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button