विजय दूबे के सिर पर बंधा लगातार दुसरी बार जीत का सेहरा
विजय दूबे ने गठबंधन उम्मीदवार अजय प्रताप को 81790 मतों के अंतर से हराया
स्वामी प्रसाद मौर्य की जमानत जब्त


G न्यूज़ घुघली साप्ताहिक हिंदी पत्रिका
कुशीनगर । लोकसभा चुनाव में सूबे के कुशीनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार विजय कुमार दूबे ने 81790 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस – सपा गठबंधन के सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह दूसरे नंबर और बसपा के शुभ नारायण चौहान तीसरे स्थान पर रहे, जबकि खुद को पिछड़ी के नेता मानने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की जमानत जब्त हो गयी है। 9782 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाकर चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को नकार दिया। विजय दूबे की यह लगातार दुसरी और भाजपा की तीसरी जीत है।
काबिलेगौर है कि मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना में विजय कुमार दूबे को को कुल 516345 मत मिले।
सांसद ने अपनी जीत के लिए जनता को दिया धन्यवाद, बोले रेल परियोजना व ओवरब्रिज का निर्माण प्राथमिकता
नवनिर्वाचित सांसद विजय दूबे कहा कि विपक्षी दल ने जनता को खासकर दलित वर्ग के लोगो गुमराह किया कि भाजपा जीतेगी तो संविधान बदलकर आरक्षण खत्म कर देगी इस भ्रम को भाजपा तोड़ेगी। सांसद ने लगातार दुसरी और पार्टी के तीसरी जीत का श्रेय पीएम मोदी, सीएम योगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम मे सभी ने अथक परिश्रम किया। अपने दुसरे काल की प्राथमिकता के बारे मे चर्चा करते हुए कहा कि छितौनी – तमकुहीरोड रेल लाइन परियोजना, सरदारनगर-कुशीनगर रेल लाइन परियोजना, सडको को गांव से जोडने का अभियान व हाटा के बाघनाथ चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण करना उनकी प्राथमिकता मे शामिल हे। उन्होंने अपनी जीत के लिए जनता धन्यवाद दिया।
वर्ष 2019 मे 3,37,560 मतो के अंतर से हुई थी जीत
इसके पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार को बदलते हुए विजय कुमार दुबे को कुशीनगर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। पार्टी का यह दांव काम आया और भाजपा उम्मीदवार ने 5,97,039 वोट पाकर जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के एनपी कुशवाहा रहे। उन्हें 2,59,479 वोट मिले। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने 3,37,560 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इसी तरह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुशीनगर लोकसभा सीट पर मोदी लहर का असर दिखा। भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा वापस पाया। पार्टी उम्मीदवार राजेश पांडेय 3,70,051 वोट हासिल कर अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब हुए थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार आरपीएन सिंह 2,84,511 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। राजेश पाण्डेय कांग्रेस के आरपीएनसिंह को 85560 वोटों से हराया था। भाजपा की अब तक यह सातवीं जीत है।
कुशीनगर का चुनाव परिणाम
विजय दुबे बीजेपी 516345
अजय उर्फ पिंटू सपा 434555
शुभ नारायण बसपा 67208
स्वामी प्रसाद मौर्य आरएसएसपी 36575
हरिकेश (निर्दल) 4097
रामचंद्र सिंह (निर्दल) 3621
सुनील शुक्ला ( निर्दल) 3532
अमिय उपाध्याय (निर्दल) 2433
वेद प्रकाश मिश्र (निर्दल) 2335
नोटा 9782
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल