Uncategorized

आखिरकार हो गयी चूक, कृपाशंकर नही पहुंच पाये दिल्ली, जानिए विधान सभावार मिले वोट का आकड़ा

जौनपुर। चुनावी विगुल बजने से पूर्व ही भाजपा हाईकमान ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को जौनपुर सीट पर प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया था। दो मार्च को उनका टिकट फाइन हुआ था पांच मार्च को कृपाशंकर मुंबई से जौनपुर आ गये।
इसी बीच शिराज ए हिन्द डॉट कॉम ने एक खबर पोस्ट किया था कि “जरा सी चूक हुई तो कृपाशंकर सिंह दिल्ली नही पहुंच पायेगें” इस खबर में 2022 विधानसभा चुनाव के आकड़े के अनुसार यह आगाह करने का प्रयास किया गया था कि इस चुनाव में जौनपुर लोकसभा सीट के बदलापुर, सदर और शाहगंज सीट भाजपा मामूली वोटो के अंतर से जीत पायी थी जबकि मुंगराबादशाहपुर भारी वोटो के अंतर से बीजेपी की हार हुई थी तथा मल्हनी विधानसभा में जमानत जब्त हो गयी थी।

इसके बाद भी कृपाशंकर सिंह मुंबई स्टाइल में चुनाव में फाइट करते रहे जिसके कारण वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से कनेक्ट नही हो पाये। कृपाशंकर के कार्य व्यवहार के चलते पूरे चुनाव में कर्मठ नेता और कार्यकर्ता शांत बैठ गये। जिसका परिणाम रहा कि चुनाव प्रचार भी ठीक से नही हो पाया। मतदान से पहले मतदताओं घर पर वोट डालने वाली पर्ची तक नही पहुंच पायी।

इसका असर रहा कि 2019 लोकसभा चुनाव से कम वोट पड़ा। जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा। जौनपुर लोकसभा के पांचो विधानसभाओं में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

विधानसभावार भाजपा और सपा को मिले वोटो के आकड़े इस प्रकार है।

बदलापुर में भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 74842 वोट मिला जबकि सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को 85513 मत मिला। इस सीट पर सपा 10 हजार 671 वोटो के अंतर सपा जीती।

शाहगंज विधानसभा में भाजपा को 85236 वोट मिला जबकि सपा के खाते में 103006 मत आया। यहां पर समाजवादी पार्टी ने 17 हजार 770 मतों के अंतर भाजपा को हराया।

जौनपुर सीट पर 94014 मत भाजपा को मिला, सपा को 116218 वोट हासिल हुआ है। इस सीट पर सपा ने भाजपा को 22 हजार 204 अधिक वोट हासिल की।

मल्हनी विधानसभा में बीजेपी को 73638 वोट मिला, सपा को 105326 मत मिला। इस विधानसभा में सपा ने बीजेपी को 31 हजार 688 मतों से पराजित किया।

मुंगराबादशाहपुर सीट से भाजपा को 80782 मत मिला, सपा को 96013 वोट हासिल हुआ। इस सीट पर 15 हजार 231 वोटो के अंतर से सपा ने भाजपा को हराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button