*सविलियन उच्च प्रा0 वि0 का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना*
उप्र बस्ती जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के नगर पंचायत बोदवल बाजार सविलियन उच्च प्रा0 वि0 बोदवल में आए दिनो चोरी की घटना सामने आ रहे है आज रात को स्कूल के मेन गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अंदर घुस कर सात ताला तोड़कर कर ऑफिस में रखा रसोई का सामान 4 गैस सिलेंडर,2 चूल्हा 5 भगौना व वही आधार संचालन कार्य हो रहा था जिसमें आधार संचालक बिपिन कुमार ने बताया आधार मसीन का सामान जिसमें , बैटरी इनवेटर , प्रिंटर व अन्य सामान था चोरों ने उठा ले गये। सुबह अध्यापक ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने ताला खुला देखकर मुंडेरवा पुलिस प्रशासन को तहरीर दिया मौके पर पुलिस ने पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी स्थानीय लोगो से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चल पाया । स्थानीय पुलिस क्षेत्र में गश्त नहीं कर रही है, जिस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरी की कई घटनाओं को यहां अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है ।

रिपोर्टर– *
मो न0 – *