Uncategorized

ध्रुव कुमार विश्वकर्मा ज़ी न्यूज (ब्यूरो चीफ) जौनपुर में चली SP की तबादला एक्सप्रेस पांच की छिन गई थानेदारी , नौ थानों के प्रभारी बदल गए

जौनपुर। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बुधवार की रात पुलिस प्रशासन में फिर बड़ा फेरबदल करते हुए सात निरीक्षकों व सात ही उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। चार निरीक्षकों व एक उप निरीक्षक थानेदारी छिन गई है। नौ थानों के प्रभारी बदल गए हैं।
निरीक्षक जय प्रकाश यादव लाइन बाजार थाना से प्रभारी निरीक्षक थाना जफराबाद, तेज बहादुर सिंह प्रभारी एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक थाना बक्शा, सत्य प्रकाश सिंह अपराध शाखा (विवेचना सेल) से प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर कोतवाली तैनात किए गए हैं।

जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा और मछलीशहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह को अपराध शाखा (विवेचना सेल) व जफराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह को आइजीआरएस का प्रभारी तैनात कर रुतबा घटा दिया गया है।

उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बक्शा से थानाध्यक्ष जलालपुर, त्रिवेणी सिंह को थानाध्यक्ष सरपतहां से थानाध्यक्ष चंदवक, अरविंद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बरसठी से थानाध्यक्ष सरपतहां, कश्यप कुमार सिंह को सिकरारा से थानाध्यक्ष बरसठी, दिव्य प्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष महराजगंज से थानाध्यक्ष खुटहन बनाया गया है।

आइआरजीएस प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे को रुतबा बढ़ाकर थानाध्यक्ष महराजगंज तैनात किया गया है। चंदवक के थानाध्यक्ष चंदन राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button