अटल पार्क बहरा में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

बदलापुर विधानसभा के अंतर्गत अटल पार्क बहरा, पहितियापुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “भव्य योग शिविर” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी, मुख्य वक्ता श्री गुरु प्रसाद जी राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्षा विभाग, विश्व हिंदू परिषद एवं निदेशक राष्ट्रीय डेयरी विकास प्राधिकरण, विशिष्ट अतिथि श्री कृपाशंकर सिंह जी पूर्व भाजपा प्रत्याशी लोकसभा जौनपुर रहे।
कार्यक्रम अध्यक्षता श्री पुष्पराज सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया।
इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी श्री सतीश सिंह, श्री सुनील तिवारी, श्री रामसहाय पाण्डेय, श्री अवधेश यादव, श्री लवकुश सिंह, श्री बलबीर गौड़, श्री सिकंदर मौर्य, श्री वैभव सिंह समेत क्षेत्र के सम्मानित जन, योगसाधक गण, भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण मौजूद रहे।