Uncategorized

उत्सव के रूप में मनाए स्कूलो में नामांकन अभियान – दिव्या शुक्ला

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ)जौनपुर

प्राथमिक विद्यालय बथुआवर व ताहिरपुर में आयोजित हुआ प्रवेश उत्सव

सिकरारा (जौनपुर)प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में सोमवार को आयोजित प्रवेश उत्सव मेले को संबोधित करते हुए जिला दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला ने कहा कि स्कूलों में प्रवेश उत्सव के रूप में मनाए। इसके लिए शिक्षक अभिभावको के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाए।

जिलाधिकारी द्वारा बनाए गए निपुण टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व अन्य सहयोगी उपस्थित पाए गए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बनाए गए भोजन को छात्रों के साथ बैठकर किया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति संतोष जनक पाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह व अन्य शिक्षकों के कार्यों की सराहना किया। विद्यालय की साफ सफाई, दिव्यांग शौचालय की स्थिति सही पाया। प्रत्येक कक्षा लाइब्रेरी के साथ स्मार्ट क्लास और बैठने की ब्यवस्था अच्छे ढंग से मिलने पर तारीफ किया। उन्होंने अभिभावको से कहा कि परिषदीय स्कूलों में सारी ब्यवस्था माैजूद है। आप अपने बच्चों का प्रवेश ऐसे ही स्कूलों में कराए।

प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में आयोजित प्रवेश उत्सव मेला में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने अभिभावको को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित सिंह व विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button