Uncategorized
परिषदीय विद्यालयों में उत्साह के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जनपद जौनपुर के बदलापुर बि०ख के ग्राम पंचायत बैरिया में संचालित परिषदीय विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय पुनः 1 जुलाई 2024 को खुलने पर विद्यालयों को फूल, पत्तों, झंडियों एवं गुब्बारों से सजाकर विद्यालय आने वाले नव प्रवेशित बच्चों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान विद्यालय पर प्रधानाध्यापक अनिल यादव सहित विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारी एवम ग्राम प्रधान जय जय राम कनौजिया उपस्थित रहे।