बलिया : राजश्री टंडन मुक्ति विश्वविद्यालय के छात्रों को अध्यनरत केंद्र पर टैबलेट वितरण,
धनेन्द्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रों को डिजिटल के तरफ योगदान और अपने राज्य के शिक्षा व्यवस्था को मजबूत एवं सुदृढ़ करने के लिए टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण करा रहीं है , इस योजना से लाभान्वित छात्र – छात्राओं में उत्साह भी हैं ऐसे ही बलिया जनपद के नगवा स्थित शाहिद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्र और छात्राओं में टैबलेट वितरण किया गया है जो की राजश्री टंडन मुक्ति विश्वविद्यालय प्रयागराज का अध्ययनरत केंद्र भी हैं यह समारोह का आयोजन एक भव्य तरीके से किया गया जिससे की विद्यालय परिवार में अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिला, टैबलेट वितरण से 36 छात्र – छात्राओं का लाभान्वित किया गया जिसमें विद्यालय के जानकारी के मुताबिक़ वाणिज्य के 20 और समाजशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, हिंदी, संस्कृत के साथ अन्य 16 विद्यार्थियों को टैबलेट दिया गया है जिससे की विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग देखने को मिला हैं साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo राजेश्वर कुमार जी ने समोराह के माध्यम से छात्रों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं खासकर महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी नीति, नारी शक्ति सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा के बारे में बताएं, इस मौके पर राजश्री टंडन के समन्यवक डॉo शिवेद्र नाथ दुबे जी और महाविद्यालय के मुख्य अंग श्री मनीष पाठक जी , शैलेश कुमार जी और अन्य महाविद्यालय के सदस्यजन की गरिमा उपस्थिति रही,जिसमें शिक्षा को बढ़ावा एवं और किस प्रकार विकसित, मजबूत हो इसकी भी जानकारी दी गई।