Uncategorized

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभागार में ’’वृक्षारोपण एवं मनरेगा से संबंधित जलसंचयन विषयक बैठक संपन्न हुई

     जौनपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएफओ प्रवीण खरे के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद को 52 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है। इसके संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त विभाग अपने अपने लक्ष्य के अनुसार तैयारी कर ले। 

     जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पेड़ लगाने के साथ ही साथ उन्हें संरक्षित करने की भी व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने 171 चिन्हित स्थानों पर ट्यूबेल या वॉटर टैंक के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उच्च गुणवत्ता के पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए।  

     उन्होंने कहा कि इसके संबंध में सभी नर्सरी प्रभारी को निर्देश दे दिए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने लगाए गए पौधों की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे और जो पौधे सूखेंगे उनकी जगह दूसरे पौधे लगाए जाएंगे। 

     जिलाधिकारी ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी तथा सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में सड़क के किनारे या पार्कों में पौधे लगाए और उन्हें सुरक्षित रखने की व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए जो कि मौके पर जाकर देखें कि गड्ढे खोदने के साथ ही अन्य आवश्यक तैयारी कर ली गई है कि नही। 

     जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर शिथिलता बरतने पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी सुईथाकला को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।  
     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button