Uncategorized
युवक की हत्या कर फेकी युवक का शव रेलवे ट्रैक के बगल में
महराजगंज _ सिसवा बाजार – कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया दक्षिण टोला में गुरली रमगढ़वा रेलवे स्टेशन मेन गेट 28 सी और 27 सी के बीच में रेलवे ट्रैक के बगल गड्ढे में आज सुबह एक युवक की हत्या कर फेकी गयी लाश सूचना मिलते ही सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे व शव को कब्जे में ले लिया मृतक की पहचान दिग्विजय चौहान 22 बर्षीय पुत्र सुग्रीव चौहान निवासी सबया दक्षिण टोला के रूप में हुआ सिर पर धारदार हथियार से कटे का निशान भी है हत्या क्यों और किसने किया अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है घटना स्थल पर कोठीभार थानाध्यक्ष और सीओ निचलौल पंहुचे व निरीक्षण किया पुलिस बड़ी तेजी के साथ ही इस हत्या के तह में जाने में लग गयी है और बडी़ तेजी के साथ कार्यवाही कर रही हैं |
जी न्यूज घुघली
रिपोर्टर – रवि कुमार

