Uncategorized

34.93 करोड़ से संवर रहा बलिया रेलवे स्टेशन, प्रगति पर हैं ये कार्य ; देखें बदलते लुक की तस्वीरे।

अंकुश गुप्ता
( जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)। बलिया : अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंड़ल अंतर्गत वाराणसी सिटी-छपरा रेल खंड पर स्थित बलिया रेलवे स्टेशन को ₹34.93 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। बलिया रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के बलिया शहर के मध्य में स्थित है। यह स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है।शहर की पूर्वी सीमा दो प्रमुख नदियों, गंगा और घाघरा के जंक्शन पर स्थित है। यह शहर वाराणसी से 140 किमी पूर्व और राज्य की राजधानी लखनऊ से लगभग 380 किमी दूर स्थित है। देश के स्वतंत्रता इतिहास में बलिया के स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ी संख्या में योगदान दिया है।

जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि बलिया पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी डिवीजन के अंतर्गत एनएसजी-3 श्रेणी का स्टेशन है, जिसमें चार प्लेटफार्म हैं। बलिया स्टेशन से आनन्द विहार के लिए हमसफर एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, भृगु एक्सप्रेस, नई दिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button