Uncategorized

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौतअंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

जौनपुर सिंगरामऊ क्षेत्र के बछुआर गांवनिवासी दो युवक गुरुवार की शाम 7:30 बजे के करीब सिंगरामऊ से लौटते समय हाई टेंशन तार के चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए और उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी पर ग्रामीणों ने आनन फानन में स्थानीय पीएचसी ले गए जहां शुरुआती उपचार के बाद गंभीर हालत में बदलापुर रेफर कर दिया गया बदलापुर चिकित्सक डॉक्टर संजय दुबे ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृत् युवक सूरज तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी 22 वर्ष व श्याम यादव 22 वर्ष पुत्र अमरनाथ यादव निवासी बछुआर की मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों में कोहराम मचा गया मौके पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जेई और एसडीओ की लापरवाही से ये घटना घटी हैं क्योंकि स्थानीय लोगो ने बताया कि काफी दिनों से जर्जर हो चुके हाईटेंशन तार को बदलने के लिए कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई विधायक ने बताया कि हमने मौखिक रूप से जिलाधिकारी को एवम एक्सईएन को कह दिया है की तत्काल जेई और एसडीओ को निलंबित किया जाय !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button