Uncategorized

रिपोर्ट घनश्याम कुशवाहा

निचलौलथाना क्षेत्र के करमहिया गांव निवासी एक शख्स मंगलवार को घर से शौच के लिए निकला था। जो देवरिया शाख नहर में दलदल के बीच फस गया। जिससे शख्स की मौत हो गई। वही नहर में शख्स की शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शख्स के शव को नहर के बीच दलदल से बाहर निकाल आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के पूछताछ में बताया की करमहिया गांव निवासी परमात्मा निषाद (30) सुबह करीब सात बजे शौच के लिए घर से पश्चिम देवरिया शाखा नहर की ओर निकले थे। जो काफी देर बाद भी वापस नहीं आए। अभी उनकी तलाश के लिए वह लोग लगे थे। इसी बीच ग्रामीणों से सूचना मिली की नहर के बीच दलदल में फसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसका शव नहर के पानी में पड़ा है। उक्त सूचना के बाद वह लोग मौके पर पहुंचे, तो शव देखकर सन्न रह गए। क्योंकि मृत व्यक्ति की पहचान परमात्मा निषाद के रूप में हुई। उसके बाद मौके पर परिजनों में कोहराम मच गया।
वही इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की मृत शख्स के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button