Uncategorized
एबीवीपी के कार्यकर्ता ने “विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस” एवं “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” पर संगोष्ठी आयोजित किए. अंकुश गुप्ता( जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया).
दिनांक 9 जुलाई 2024 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलिया जिले के अंतर्गत सुखपुरा नगर के शिक्षण संस्था में “विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस” एवं “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक अमन गुप्ता बिट्टू जी थे।
कार्यक्रम संयोजक अमन गुप्ता बिट्टू जी ने कार्यक्रम में बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद का स्थापना 9 जुलाई 1949 में हुआ और विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से अब तक राष्ट्रहित में कार्य करते आ रही है और साथ में अमन गुप्ता बिट्टू जी ने ये भी बोले कि मुझे गर्व है कि मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता हूं।
