Uncategorized

विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, एक सिपाही गंभीर

ध्रुव कुमार विश्वकर्मा
जी न्यूज़ ब्यूरो चीफ

जौनपुर। बीती रात दो पक्षों में हो रहे विवाद सुझाने पहुंची पुलिस टीम पर ही दबंगों ने हमला बोल दिया। इस वारदात में एक कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गया , उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही एसपी अजयपाल शर्मा अस्पताल पहुँचकर घायल सिपाही का हाल जानने के बाद घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
बीती रात करीब एक बजे पवारा थाना क्षेत्र के वनकट में दो पक्षो में मारपीट की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची । कांस्टेबल राधेचरण यादव होमगार्ड शुभम पटेल पूछताछ कर रहे थे ।

इसी बीच वीरेंद्र गौतम, उसका भाई चन्द्रकेश गौतम व अन्य लोगो ने कांस्टेबल राधेचरण यादव पर हमला बोल दिया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया , मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा पीआरबी 3825 पर नियुक्त कर्मचारी के घायल होने की सूचना पर जिला चिकित्सालय जौनपुर पहुँचकर उसके के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button