Uncategorized
जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा दाउदपुर के निवासी यशकांत शुक्ला का आज आकस्मिक निधन हो गया जिस की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।बताते चलें कि यशकांत शुक्ल पूर्व विधायक बाबा दुबे के काफी नजदीकी देखे जाते रहे हैं। दिवंगत शुक्ला बेहद सरल व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे कल उन्होंने कुछ दर्द हुआ जिसका उपचार कराने गए थे। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। आज उनका आकस्मिक निधन वाराणसी में उपचार के दौरान हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक फैल गया है घटना से लोग बेहद आश्चर्य में है किसी को इस घटना के बारे में विश्वास ही नहीं हो रहा है
