बलिया : पानी टंकी को लापरवाही से छोड़ने से जल निगम के लिए ग्रामीणों का गुस्सा
धनेन्द्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

धड़सरा (पुर)गांव में पानी टंकी बनी हुई हैं जिसके कार्य को पूर्ण हुए लगभग 12 या 14 वर्ष हो चुके हैं लेकिन पानी की टंकी से आज तक कभी भी किसी भी क्षेत्र में सप्लाई नहीं किया गया है जो की संबंधित विभाग के लारवाही का एक बड़ा नतीजा हैं पानी की टंकी सप्लाई के योग्य हैं लेकिन कुछ लापरवाही के कारण आज पानी टंकी को सप्लाई योग्य नहीं किया गया हैं जिसके संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर पानी टंकी के सामानों का खराब होना और पानी टंकी को लापरवाही से सम्बंधित विभाग द्वारा खराब हालत में छोड़ देना एवं पानी टंकी को चालू करने पर कोई जांच या प्रयास ना करने जिससे की क्षेत्र में शुद्ध पानी का सप्लाई हो सकें जिसका शिकायत का कोई मतलब नहीं होता हैं ग्रामीणों का कहना हैं कि अधिकारियों द्वारा बार – बार आश्वाशन दिया गया है लेकिन हमारे ग्राम की पानी टंकी को सप्लाई योग्य के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया हैं ग्रामीणों के द्वारा विभाग के प्रति रूष्टता व्यक्त करते हुए कहा जा रहा हैं कि यदि पानी टंकी को सप्लाई के लिए चालु नही करना हैं तो विभाग से विधिवत नोटिस चस्पा करते हुए ग्राम की जमीन को खाली कर दीया जिससे की भूमी किसी अन्य कार्य के लिए उपयोग में लाया जा सके या अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ मामले पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए पानी टंकी को चालु किया जाए जिससे की क्षेत्र में शुद्ध जल का सप्लाई सभी को मिल सकें इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जा रहा हैं।