Uncategorized
ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्ट
अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर
जौनपुर खुटहन ब्लॉक पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को बी डी ओ गौरवेंद्र सिंह ने प्रतिकूल प्रविष्ट दी
आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी स्वदेश यादव ने जन सूचना अधिकार अधिनियम से मांगी गई सूचना को गलत एवम भ्रामक रूप से उपलब्ध कराए साथ ही मांगी गई सूचना को दो दिवसों के अंदर उपलब्ध कराने को निर्धारित किया गया
जानकारी के मुताबिक शेरपुर गांव निवासी जयराम पुत्र फागू ने गांव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का गत 21 फरवरी को सूचना आयोग से 18 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी स्वदेश यादव के द्वारा जवाब में सूचना देय न होने का हवाला दिया गया जो पूरी तरह से गलत है खुटहन ब्लॉक के तेज तर्रार खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने प्रतिकूल प्रविष्ट दिए |