Uncategorized
पौधारोपण से ही प्राकृतिक संतुलन व वातावरण की स्वच्छता संभवजी न्यूज़ घुघली – महराजगंज सिसवा बाजार संवाददाता- रवि कुमारसिसवा बाजार – पेड़ पौधों स्वस्थ जीवन के आधार है इनके बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है पेड़ पौधों जहाँ हमें शुद्ध आक्सीजन देता है वहीं अपशिष्टों को ग्रहण कर प्रकृति को संतुलित करते व वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं इसी से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है हमें फल फूल एवं विभिन्न औषधियों सहित सुखमय छाया प्रदान करता है हमारी गलतियों के कारण हमारी पृथ्वी का तापमान निरंतर ग्लोबल वार्मिंग के रूप में बढ़ रहा है इसकी रोकथाम हेतु हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना जरूरी है जिससे कि हमारी भावी पीढ़ी को सुरक्षित व संतुलित वातावरण मिले इस मौके पर गुरुवार को सिसवा बाजार विधुत उपकेन्द्र पर उपखंड अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी व अवर अभियंता अनुज कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया जिसमें सहजन, सागौन व इत्यादि का पौधा लगाया गया जिसमें संविदा कर्मी अजय कुमार, संदीप, शिवनाथ, मुकेश, भग्गन, आदि कर्मी पौधारोपण में उपस्थित रहें |
