ज्ञापन पत्र देने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे सुनील कुमार शुक्ल,पूर्व सांसद प्रत्याशी
कुशीनगर उत्तर प्रदेश के विकास के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन पत्र देने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे सुनील कुमार शुक्ल,पूर्व सांसद प्रत्याशी, 65- कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश। साथ में बगहा बिहार से आए हुए वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर गुप्ता जी की गरिमा मय उपस्थित। पत्र में मुख्य रूप से कुशीनगर के किसानों की समस्या बंद चीनी मिलों को शुरू करना और कुशीनगर को इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में विकसित करने के संबंध में है जिससे उत्तर प्रदेश और बिहार के युवाओं को जबरदस्त लाभ मिल सके जिससे उनको दूसरे राज्य में न जाना पड़े और अपने शहर में रहकर अपने बच्चों की समुचित शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध करा सकें। जिससे भारत एक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में अपना स्थान बना ले और 21वीं शादी में भारत विश्व गुरु बन जाए। जय हिंद-जय भारत, जय कुशीनगर- बड़े कुशीनगर।

संवाददाता राहुल विश्वकर्मा
कुशीनगर