Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगरदिनांक 05.08.2024-

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय का भ्रमण/निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-

आज दिनांक 05.08.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं का निरीक्षण बारीकी से किया गया। महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक, पेशी क्षेत्राधिकारी लाइन, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एएचटीयू, स्थानीय अभिसूचना इकाई, आगंतुक हेल्प डेस्क, आईजीआरएस शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर सेल, मॉनीटरिंग सेल, वाचक कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए अभिलेखों को दुरुस्त रखने को कहा गया। कार्यों के संपादन में यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या आती है तो अपनी समस्या को तत्काल अधिकारियों के समक्ष रखें। जिसका निदान किया जाएगा।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी व श्री रितेश कुमार सिंह , प्रतिसार निरीक्षक,समस्त शाखा प्रभारी, पी0आर0ओ एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button