Uncategorized

बलिया : ग्राम के मुख्य मार्ग के खराबी से आवा – गमन प्रभावित,

धनेन्द्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर बलिया)

उत्तर प्रदेश सरकार अपने कार्य को पूर्ण रूप से धरातल पर उतारने की दावा कर रही हैं और पूर्ण न्याय एवं अधिकारिता के साथ – साथ कार्य पारदर्शिता के लिए भी कहती हैं लेकिन यह सच्चाई है की कुछ मामले ऐसे हैं जिसमें प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार के विकास नीतियों को सीधे तौर पर चुनौती दे रही है, मामला कुछ ऐसा हैं की बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील के विकास खंड पंदह अंतर्गत ग्राम सरया के मुख्य मार्ग पर आने वाली सभी वाहन को आवा – गमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं कि कही वाहन सरया मार्ग पर दुर्घटीय ना हो जाए, आज सरया के स्कूली बच्चों को ले जाने वाली बस जो रतसर स्थित डीएस पब्लिक स्कूल के लिए बच्चों को ले जा रही थी तभी अचानक बस का नियंत्रण कम हो गया और स्कूल बस मार्ग पर अचानक दुर्घटित होने से बची, आपको बता दे कि सरया के लिए कहीं भी आने -जानें के लिए यह मुख्य मार्ग मात्र एक ही हैं जो पूर्ण रूप से दैनिय हो गया हैं कुछ दिनों पहले ही जल जीवन के अंतर्गत सप्लाई पाईप को खुदाई करके सड़क किनारे डाला गया है तो वही वर्तमान प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बन रहें बलिया सोनौली से मेऊली कनासपुर मार्ग से सरया के लिए जानें वाला मार्ग लगभग सात वर्ष पहले ही प्रांतीय खंड के द्वारा बनाया गया था जिस समय मार्ग को आनन – फानन में बनाया गया था जिससे की सरया को जानें वाली मार्ग की चौड़ाई भी बहुत ही कम है जिससे की वाहनों के लिए बहुत खतरा साबित हो सकता है, सरया के लोगों का आवा – गमन का मात्र यह एक ही मार्ग हैं जो पूरे गांव के लिए मुख्य मार्ग हैं जो सरया के आगे डोभवा, खवासपुर,के लोगो के लिए हैं लेकिन जब लगभग सात वर्ष पहले मार्ग का निर्माण हुआ तो भी कार्य में अनेक अनियमता हुई की मार्ग का अधिकतम से अधिकतम चौड़ाई, पटरियों की चौड़ाई के साथ मरम्मत जैसी कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया,और आज भी प्रांतीय खंड और निर्माण खंड के द्वारा बलिया के सरया डोभवा मार्ग को बनाने और मार्ग पर ग्राम के वाहन को आवा – गमन हेतु अधिकतम चौड़ाई और मजबूती के साथ ने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं जिससे की मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो गया हैं और सरया के लिए आने वाली स्कूली वाहनों के साथ अन्य आवा – गमन भी प्रभावित हो रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button