G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-
दिनांक-07.08.2024

थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा दो पशुतस्करों को एक अदद पीकप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जाये जा रहे 04 राशि गोवंश के साथ किया गया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर (दक्षिणी) अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे आज दिनांक 07.08.2024 को थाना पटहेरवा की पुलिस टीम द्वारा महुअवा कट NH-28 के पास से एक सफेद रंग की पीकप वाहन सं0 UP42DT8379 में 04 राशि गोवंशीय पशुओं को निर्दयता पूर्वक बांध कर वध हेतु बिहार राज्य को ले जाते समय बरामद करते हुए 02 नफर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 252/24 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 252/24 धारा- 3/5ए/8/5बी उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- राजकुमार कन्नौजिया पुत्र दिनेश कन्नौजिया साकिन लक्ष्मनपुर थाना पुरा कलन्दर जिला अयोध्या
- सूरज यादव पुत्र रामबहादुर यादव साकिन सनेथु लाला पुरवा थाना पुरा कलन्दर जिला अय़ोध्या
बरामदगी का विवरण-
- एक अदद सफेद रंग की पीकप वाहन सं0 UP42DT8379
- 4 राशि जिन्दा गोवंश (बैल)
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
- थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 गौरव वर्मा चौकी प्रभारी फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
- उ0नि0(प्रशिक्षु) विशाल कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
- का0 विनोद यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर
- का0 सोहित कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
- का0 अर्जुन खरवार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
- का0 आनन्द कुमार गुप्ता थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
- का0 संजय सिंह यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर