Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी

दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर

आज दिनांक 20.08.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के व्यापारी बंधुओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गई। व्यापारी बंधुओं एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर बाजारों में होने वाली भीड़ तथा सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखने के कारण यातायात में उत्पन्न होने वाली बाधा एवं उसके निस्तारण के संबंध में वार्ता कर आपसी समन्वय से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की अपील की गई। महोदय द्वारा व्यापारी बंधुओं से अपील की गई कि सभी व्यापारी बंधु अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान, दुकानों में HD नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगवाएं तथा उनकी दिशा एंट्री प्वाइंट व आने जाने वाले रास्ते की तरफ रखें व उन्हें समय-समय पर चेक करते रहें। इससे अपराध रोकने एवं उसका खुलासा करने में पुलिस को सहायता मिलती है।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री अभिनव त्यागी व श्री रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी श्री कुंदन कुमार सिंह, श्री अभिषेक प्रताप अजेय व श्री उमेश चन्द भट्ट, समस्त थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button