Uncategorized
G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर कुशीनगर में नहर में उतराया मिला युवक का शव परिजन ने लगाया हत्या का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ दिया तहरीरकुशीनगर के कसया नहर के सटे सिसवा महंत निवासी युवक का शव सुखा टोला नहर में उतर आया मिला।जानकारी होते ही परिजनों संग आसपास के लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।निजामुद्दीन पुत्र सफी मोहम्मद (27) सिसवा महंत का रहने वाला था।मंगलवार के शाम को घर से निकला था जिसका शव बुधवार को सुखा टोला नहर में मिला।परिजनों के साथ आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा होने लगे इसी दौरान सूचना पाकर कसया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक के पिता सफी मोहम्मद में पुलिस को तहरीर देकर बगल के ही गांव अनिरुद्धवा निवासी तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है परिजनों ने कहा यही तीन लोग शराब बेचते थे जिस पर मेरे बेटे निजामुद्दीन द्वारा रोक-टोक किया गया था जिससे नाराज होकर इन्हीं लोगों द्वारा लाठी– डंडे से हमला कर हत्या कर दिया गया है शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं घटना के सूचना मिलते ही कसया एस ओ गृजेश उपाध्याय, सी ओ कसया कुंदन सिंह, और एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी मृतक के घर पहुंच कर कार्यवाही का आश्वासन दिये।G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
