Uncategorized

एनएचएआई घोटाले की जांच पूरी, जल्द ही होगी बड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादड़ ने बताया कि एनएचएआई कार्यालय में हुए करोड़ो रूपये की जांच समाप्त हो गया है जल्द ही आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। सूत्रों के अनुसार इसके जद में संविदा कर्मियों से लेकर विभाग के बड़े अधिकारियों तक आने के संकेत मिल रहे है।
मालूम हो कि सड़क के निर्माण में जमीनों के अधिग्रहण में विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से भारी घोटाला हुआ है। बदलापुर,मछलीशहर,मड़ियाहूं और सदर तहसील क्षेत्रों में अधिग्रहित की गयी जमीनों में भारी गोलमाल हुआ कही ग्राम समाज की जमीन को फर्जी काश्तकारों को पैसा का भुगतान किया गया कही जंगल खाते की जमीन के पैसे का बंदर बांट किया गया। अभी तक अधिकारिक पुष्टि के अनुसार इस घोटाले में विभागीय कर्मचारियों के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग का टीचर राहुल सिंह भी शामिल है।

जिलाधिकारी ने आज पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस घोटाले की जांच पूरी हो गयी है जल्द ही बड़ी कार्रवाई होने जा रही है।

डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को सचेत किया है कि कोई भी अधिकारी किसी बाहरी व्यक्ति से कार्यालय का काम न कराये न ही किसी बिचौलियें को दफ्तर में घुसने दे अन्यथा उनके लिए ही बड़ी परेशानी बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button