Uncategorized

दस दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेला 11 सितंबर से पिपराइच

चीनी मिल पिपराइच गेट क्षेत्र के गन्ना किसानों का पेराई सीजन 2024-25 लिए गन्ना सर्वे से संबंधित अभिलेखों के अवलोकन कर गलतियों के सुधार के लिए केन यूनियन पिपराइच सभागार में दस दिवसीय किसान सट्टा मेला 11 सितंबर  से आयोजित किया गया है।
 उक्त आशय की जानकारी देते हुए चीनी मिल के प्रधान प्रवन्धक अरविन्द कुमार तथा समिति के सचिव गोपाल प्रसाद नें बताया कि इसके पूर्व भी ग्रामवार सर्वे  चेकलिस्ट , ग्राम स्तरीय सट्टा प्रदर्शन कराया गया । तथा बहुतायत किसानों ने अपने खाते के खामियों का सुधार भी कराया । शासन के निर्देश पर किसानों के हित में पुनः दस दिवसीय सट्टा मेले का आयोजन किया गया है।
अधिकारी द्वय नें पिपराइच क्षेत्र के सभी गन्ना किसानों से आग्रह किया है कि किसान अपने गन्ने का रकबा, कृषि योग्य भूमि, मोबाइल नम्बर, गन्ने की प्रजाति, बैंक खाता नंबर इत्यादि का मिलान कर लें । तथा अनिवार्य रूप से घोषणा पत्र भरकर नवीनतम खतौनी उपलब्ध करा देवें। क्योंकि शासन नें किसानों द्वारा ही घोषणा पत्र भरवाना अनिवार्य बना दिया है ।घोषणा पत्र के अभाव में सट्टे का संचालन नही किया जायेगा।
चीनी मिल के महा प्रबंधक गन्ना श्री धर दूबे तथा एस सीडीआई सुनील यादव नें बताया कि प्री कैलेण्डर का वितरण किसानों के घर तक पहुंचा दिया गया है। किसान अपने कैलेंडर का जांच कर लें । तथा प्रस्तावित तिथियों को समिति कार्यालय पर गन्ना पर्यवेक्षक का दल  सबंधित रिकार्ड सहित उपस्थित रहेंगे। सट्टा सुधार व घोषणा पत्र भरने का यह अंतिम अवसर होगा।
किसानों से अपील किया कि सभी किसान मेला में समय से आकर अपने गन्ना का सट्टा सुधार या सही निर्धारण करा ले ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button