ब्रेकिंग——–*विश्वकर्मा ब्रिगेड के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा के अपमान के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन*
आज जनपद प्रयागराज के विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा प्रयागराज जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया ।
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर नवादा बिहार भाजपा के कार्यकर्ता कृष्ण कुमार व आदि लोगों के द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा लगाकर मोदी को ही भगवान विश्वकर्मा बताते हुए पूजा अर्चना अर्चना करते हुए मोदी जी को ही भगवान विश्वकर्मा बताया गया ऐसा कृत्य भाजपा के लोग कई बार कर चुके हैं जिससे भगवान विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मा समाज का अपमान लगातार हो रहा है, ऐसे कृत्य बहुत ही निंदनीय हैं । इंजी संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ही सृष्टि के रचनाकार हैं बिना भगवान विश्वकर्मा के भारत देश का विकास संभव नहीं है । हम लोग मांग करते है कि ऐसा घोर अपराध करने वाले लोगों के विरुद्ध तत्काल कठोर विधिक कार्यवाही की जाएं।अन्यथा विश्वकर्मा समाज एक बड़ा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा ।
इस सभा मे अखिलेश गुप्ता गुड्डू राष्ट्रीय महासचिव लोहिया वाहिनी ,
इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा पूर्व जिलामहासचिव समाजवादी , एडवोकेट राम अभिलाष विश्वकर्मा ,
सुमित विश्वकर्मा , ज्ञानेंद्र यादव पार्थ, एडवोकेट जयशिव विश्वकर्मा , पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, एडवोकेट एसपी नारायण , आशुतोष मौर्या, विकासयादव, अवधेश विश्वकर्मा, आशिष , शिवम विश्वकर्मा, आदि साथी शामिल हुए।
