Uncategorized

बुराइयों को ढुड कर दुर करना मेरा लक्ष्य- रवि चाणक्य

रिपोर्टर फरियाद मलिक

नमो विचार मंच के राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है

कसया, कसया: जबसे भारत देश का कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाला है। तब से विकास की गति बहुत तेजी से बढ़ रही है बिकास की गति और तेज हो गई है। यही कारण है कि भारत के साथ साथ दुनिया भर के लोग आज मोदी को पसंद कर रहें हैं। जनता की बात नेता चुनाव लड़ने के दौरान ही सुनते है। उसके बाद वह जनता की कौन पूछे कार्यकर्ताओं तक फोन नहीं उठाना चाहते हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचे इसी लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विचार मंच का गठन किया गया है।
उक्त बातें कसया नगर स्थित भाजपा नेता दयाशंकर पांडेय के आवास पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केवल मोदी की गारंटी से देश का भला होने वाला नहीं है। सभी प्रत्याशीयों को भी अपनी गारंटी देनी पड़ेगी। इसी का नतीजा रहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की स्थिति खराब रही। चुनाव में राष्ट्रवाद की राजनीति होनी चाहिए। जातिवाद और धर्मवाद की राजनीति से काम नहीं चलेगा। बहुत से योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल सका। कहां क्या कमी है, इसकी तलाश की जा रही है। प्रशासन भी निरंकुश था। वोट गरीब जनता और कार्यकर्ता दिलाते हैं। असल में जो सत्ता का सुख लेते हैं वे वोट डालने ही नहीं जाते। यही कारण है कि मतदान प्रतिशत कम होता जा रहा है। जनता समझदार है। अब नेताओं को उन सभी लोगों का उनका कार्य करना पड़ेगा। मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक हो तो काफी सहूलियत मिलेगी। वन नेशन, वन इलेक्शन तथा वन आईडी कार्ड नीति पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का मुख्य कारण जनसंख्या विस्फोट है। सरकार हर हाथ में काम मिले इस पर छोटे-बड़े उद्यमियों से बात कर योजना बना रही है। एक सवाल पर कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान न होना यहां की जनता के लिए निराशा है। विमानन कंपनियों का कहना है कि यहां पर सवारियों की संख्या कम है, फ्यूल का खर्च नहीं निकल पाता है। इस लिए उड़ान बंद करना पड़ा। इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों और सरकार में बैठे लोगों से बात करूंगा। देश मे साइबर क्राइम बढ़ा है। सरकार इस पर रोकथाम के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने देश हित में एक से बढ़कर एक कदम उठाकर काम कर रही है इस अवसर पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक पांडेय, पूर्व ग्राम प्रधान दीपक पांडेय, पूर्व जिपंस दीपक द्विवेदी, गुड्डू पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button