Uncategorized

चकबंदी विभाग सभी मामलों का तीन दिन में करें निस्तारित, वर्ना होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

जौनपुर । 25 सितम्बर 2024 को जन शिकायतो की सुनवाई के दौरान ग्राम सडे़री परगना रारी थाना बक्शा निवासी श्री कृपाशंकर यादव पुत्र स्व0 इन्द्रबली यादव, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष प्रस्तुत हुए और अवगत कराया कि उनके पिता जी की मृत्यु 24 दिसम्बर 2019 को हुई है लेकिन चकबन्दी विभाग के अधिकारियों द्वारा वरासत में नाम दर्ज नही किया गया है। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के द्वारा कृपाशंकर यादव का नाम वरासत में दर्ज कराते हुए आज जनसुनवाई कक्ष में उन्हें खतौनी प्रदान की गई।
इस दौरान जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से विगत 12 दिनों में इससे संबंधित करीब 2500 से भी अधिक मामले पंजीकृत कराते हुए इन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने चकबन्दी अधिकारी और एसओसी चकबन्दी को निर्देशित किया कि जितने भी गांव चकबंदी प्रक्रिया के अधीन है, उसमें जितने भी लम्बित वाद है 03 दिन के भीतर निस्तारित करें और 03 दिन के बाद भी यदि पुराने वाद लम्बित पाये जाते है तो संबंधित को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button