Uncategorized

बृजमनगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर नवविवाहिता का मिला शव

जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित वार्ड नं 10 अहिल्याबाई नगर मे आज सुबह लगभग 8 बजे एक मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत की खबर मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवचरन गुप्ता की पुत्रवधू गुडिया पत्नी हरिद्वार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।मृतिका की उम्र लगभग 30 वर्ष है मृतिका की सास ने बताया कि हमारा लड़का हरिद्वार चेन्नई में मजदूरी करता है हमारी बहू अपने 6 साल के लडके अंकुश के साथ अकेले रहती थी तथा हम दूसरे मकान में रहते है आज सुबह जब हम अपनी बहू से मिलने गए तो उसे मृत अवस्था में देखा।उसके बाद पुलिस को को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची।मृतिका के परिवार को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच फूट फूट कर रोने लगे।मृतिका के पिता रामकेवल पुत्र तीरथ ग्राम गोपीपुर थाना महराजगंज जिला महराजगंज निवासी ने बताया कि लगभग 8 साल पहले हमने अपने पुत्री की शादी हरिद्वार से की थी पहली पत्नी के मृत्यु के बाद हमारी पुत्री हरिद्वार की दूसरी पत्नी थी।यह हत्या हैं या आत्महत्या इसके लिए पुलिस ने महराजगंज से फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच पडताल कर रही हैं।इस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल,पुलिस के एस एस आई अमित राय, एस आई गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ पुलिस टीम मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button