Uncategorized

राम वनगमन की निकली शोभायात्रा जयकारे से गूंज गया नगरपिपराइच 

 रामलीला कमेटी पिपराइच के तत्वावधान में शुक्रवार शाम नगर पंचायत पिपराइच में
 पारंपरिक  ऐतिहासिक राम वन गमन का मंचन किया गया । जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कई थाने की पुलिस, पीएसी आदि सुरक्षा की कमान संभाली थी।
समारोह की मुख्य अतिथि महा मंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा तथा किन्नर अखाड़ा बोर्ड की सदस्य उ.प्र.सरकार कनकेश्वरी नंदनी,राम लीला कमेटी के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, आदि ने भगवान श्रीराम लक्ष्मण मां जानकी आदि की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद बाद निकला विशाल राम वन गमन का शोभायात्रा। राम लीला के मंचन में राम लक्ष्मण व  मां सीता को मुनि वेष मे वन जाते देख दर्शक भाऊक हो उठे । अयोध्या रूपी पिपराइच के वासी बार बार वन में न जाने का मनुहार तथा अनुनय विनय देख दर्शकों के आंसू छलक पड़े ।  
  शोभायात्रा के साथ चल रहे अवधवासी  भक्त  पताका लिए  जय श्रीराम के जयघोष कर रहे थे । जिससे पूरा क्षेत्र राम मय हो गया । झांकी के साथ नगर की उमड़ी श्रद्धालूओं का  विशाल जनसमूह शोभायात्रा का देर रात तक साक्षी बना रहा । 
झांकी मुख्य बाजार से  स्टेशन रोड, चुंगी तिराहा केन यूनियन ,भटहट रोड, सिधावल रोड ,बड़ेगांव  होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचा ।  स्थित छोटे शिव मन्दिर पर  रात में  रामलीला का समापन किया गया ।
इस अवसर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता , प्रमुख जनार्दन जायसवाल, चेयरमैन संजय मद्धेशिया, रितेश मद्धेशिया, आनन्द तिवारी , शिवेन्द्र उर्फ राजन तिवारी , संयोजक धनेश शुक्ला . विशाल   . राहुल रितिक , महामंत्री संदीप , विशु अभिषेक, शानू , राकेश राम रायका ,महेश चन्द्र , चन्दन , रमाशंकर गुप्त,छेदी मद्धेशिया पवन ,अनूप, पारस नाथ, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button