Uncategorized

बुद्ध की नगरी को बदनाम करने वाले सौदागरों पर आखिरकार क्यों नहीं चल रहा है प्रशासन का डंडा, देह व्यापार के पीछे आखिर किसका हैं हाथ….?*

दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर
कुशीनगर

👉जनपद कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में कसया कुशीनगर के दर्जनों होटलों व रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से चल रहा देह व्यापार का संगठित कारोबार।

👉ऐसा नहीं कि कसया, कुशीनगर के पुलिस या स्थानीय प्रशासन बेखबर हैं।

👉सुत्रो के अनुसार एन एच 28 पर…..देवरिया रोड पर एवं कुशीनगर में खुलेआम चल रहा है देहव्यपार।

👉जानकार बताते हैं यह अवैध देह व्यापार का कारोबार स्थानीय थाने एवं चौकी की मिली भगत से संचालित किया जा रहा है।

👉यही नहीं सूत्र बताते हैं कि सपहा, कसया , हेतिमपुर तथा नदी किनारे निर्जन स्थान या बागीचे में जुआ के अड्डे स्थापित है, जहां लग्जरी गाड़ियों से बाहरी जुआरियों का जमावाड़ा प्रति दिन लगा रहता है। खबर यहां तक की बीट हल्के दरोगा सिपाहियों की निगरानी में एवं जुआं अड्डे की कुछ दुरी पर मौजूदगी पर यह कार्य धड़ल्ले से चलता रहता है।

👉बताते चलें की देह व्यापार के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए 15 सितंबर को तत्कालीन एसडीएम कसया ने सीओ कसया साथ टीम गठित कर एवं छापेमारी कर कई होटलों को किया था सील।

👉कसया कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के होटल रेस्टोरेंट में आज-कल धड़ल्ले से देह व्यापार का कारोबार चल रहा हैं तथा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संगठित जुआ का कारोबार भी धड़ल्ले से चल रहा है।

👉एन एच 28 पर नेशनल हाईवे जैन धर्म कांटा के पास भी..जिसके चलते विश्व की शांति नगरी बुद्ध नगरी कलंकित हो रही है।

👉जिससे शांति संदेश का पाठ पढ़ाने वाली नगरी में देह व्यापार बदस्तूर जारी है।

👉स्थानीय लोगों का कहना है कई बार इसके खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की हैं। जिस पर तात्कालिक एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनों रेस्टोरेंट व होटलों को सील किया था, जिसके वजह से काफी दिनों तक यह व्यापार बंद पड़ा हुआ था।

👉सूत्रों की मानें तो एसडीएम के तबादला होते ही कार्यवाही की जद में आए अधिकतर होटल वह रेस्टोरेंट के ताले खुल गए और उनमें पूर्व की तरह देह व्यापार का कारोबार अब धड़ल्ले से संचालित होने लगा है। बिहार से सटे जनपद होने के चलते उत्तर प्रदेश के बिहार बॉर्डर के जनपद सहित कुशीनगर देवरिया रोड के आसपास जिलों से इससे जुड़े धंधेबाज यहां बकायदे आते हैं और इन होटलों में रंगरेलियां मनाते हैं और चले जाते हैं।

👉कुशीनगर बुद्धनगरी में होटल वाले करते हैं दर्जनों होटलों व रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से देह व्यापार का धंधा।

👉आखरी यक्ष प्रश्न उठना लाजिमी है किसके सह दम पर हो रहा है यह घृणित कृत्य, छापा मारने के 2 दिन बाद ही खुल जाते हैं अनैतिक कार्य वाले होटल या कारोबार।

👉स्थानीय लोगों मे चर्चा है कि सब अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों द्वारा एक बंधी -बंधाई रकम स्थानीय थाने एवं प्रशासन के जिम्मेदारों के पास हर महीने पहुंच जाती है। जब हो -हल्ला होता है तो थोड़ी बहुत कारवाई कर दी जाती है।

👉इस अवैध कारोबार के सम्बंध में सीओ कसया से वार्ता करने बताया गया की सुचना मिलने पर कार्रवाई किया जाता है।

===================
नबालिक लड़के और लड़कियाँ भी सेक्स रैकेट के जद में….ऊंचे दर पर होता हैं सौदा….कॉल गर्ल की भी सुविधा…..पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से इस तरह से बैखोफ चल रहे देहव्यापार के धंधे का संज्ञान लेते हुए कुशीनगर को वैश्यावृति से मुक्त कराने हेतु आवश्यक कार्यवाई करने की अपील ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button