Uncategorized

मेरा नाम आभा सिंह है मै वर्तमान समय में जनपद महराजगंज में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त हूँ। मेरे द्वारा जनपद महराजगंज के सर्किल सदर के शांति एवं कानून व्यवस्था बनाया रखा जाता है।

मे 2016 बैच की पीपीएस अधिकारी हूँ। मै मूलरूप से सुल्तानपुर की रहने वाली हूँ। मेरे पिता का नाम अनिल कुमार सिंह है। मेरी माता का नाम सर्वदा सिंह है। मैं बी.टेक. इलेक्ट्रानिक एण्ड इलेक्ट्रिशियन से की हूँ।
मिशन शक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व अभियानों की भांति एक व्यापक कार्य योजना तैयार कर अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए आगामी शारदीय नवरात्र के अवसर पर दिनांकः 03.10.2024 से मिशन शक्ति (फेज-05) का 90 दिवसीय विशेष अभियान शुभारंभ किया गया है। 90 दिवस की अवधि के दौरान निम्नांकित 09 विशेष अभियान आपरेशन गरूड़, अपरेशन शील्ड, आपरेशन डेस्ट्राय, आपरेशन बचपन, आपरेशन मजनू आपरेशन नशा मुक्ति आपरेशन रक्षा, आपरेशन ईगल के अन्तर्गत पुलिस द्वारा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को महिला सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर / फोरम के सम्बन्ध में स्कूल/कालेजों, वर्किंग वूमेन हास्टल क्षेत्र के निम्न आय वर्ग बस्तियों/गांव/वार्ड/मोहल्लों के रिहायसी क्षेत्रों में चौपाल, क्षेत्र के प्रमुख बाजारों/ कस्बों/कार्पोरेट क्षेत्रों/प्रमुख चौराहों जन-जागरूकता एवं शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
उप संपादक
सुखसागर प्रसाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button