Uncategorized

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ)जौनपुर

बदलापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश मीडिया प्रभारी ग्राम पंचायत तियरा के निवासी सच्चिदानंद तिवारी की बेटी स्वाती तिवारी ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करके न केवल परिवार की बल्कि क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है, स्वाती तिवारी के दादा रामसागर तिवारी प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हो चुके हैं, उनके चाचा डॉक्टर सुनील तिवारी एवं जितेंद्र तिवारी प्रधानाध्यापक समेत परिवार एवं क्षेत्र में जश्न का माहौल है , स्वाती की सफलता में हमारी बात उनके पिता सच्चिदानंद तिवारी से हुई उन्होंने बताया कि स्वाती बहुत ही मेहनती थी शुरू से पढ़ने में बनारस में रहकर दिन रात मेहनत करके ये सफलता पाई है इससे हमारा पूरा परिवार एवं हमारे इष्ट मित्र काफी खुश हैं , इस अवसर पर प्रदेश शिक्षक संघ के महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष अनिल यादव,प्रधानाचार्य शिवशंकर तिवारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष राय साहब ,ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ,सतीश मिश्रा , राजेंद्र मिश्रा,एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button