Uncategorized

G न्यूज़7सीओ कसया कुंदन सिंह ने विवेचकों का किया अर्दली रूम

कुशीनगर। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में सोमवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह द्वारा थाना कसया के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, जिसमें सीओ कसया कुंदन सिंह द्वारा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की भी समीक्षा की गयी एवं अपराधियों के सत्यापन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें। इसके अतिरिक्त सीओ कसया द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button